फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गभाना में जली बस को लेकर चालक सहित दो पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एटा डिपो की बस अलीगढ़ जिले के गभाना थाना क्षेत्र में अग्निकांड का शिकार हो गई। इसमें चालक सहित दो पर कार्रवाई की गाज गिरी है, जबकि फोरमैन की की जांच कराई जा रही है। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि 28 नवंबर की रात अलीगढ़ में एटा डिपो की बस में आग लग गई थी। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी। मामले की जांच एटा डिपो व क्षेत्रीय कार्यालय अलीगढ़ से संयुक्त रूप से कराई गई। जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट-सर्किट पाया गया।
विज्ञापन

बताया कि शॉर्ट-सर्किट होने का कारण अधिक लाइटिंग व साउंड सिस्टम रहा है। यह सब अतिरिक्त कार्य चालक द्वारा बस में कराया गया था। तार गर्म होने से शॉर्ट-सर्किट हुआ और आग लग गई। इसके लिए चालक सत्यभान सिंह, विद्युत कर्मचारी (टेक्नीशियन) कालीचरन और जूनियर फोरमैन राजीव कुमार गुप्ता को जिम्मेदार ठहराया गया है। चालक को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। जबकि टेक्नीशियन आउटसोर्स के माध्यम से कार्य कर रहा था, उसको हटा दिया गया है। वहीं जूनियर फोरमैन की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी गई है।
फोरमैन व टेक्नीशियन ने नहीं दी थी जानकारी
जूनियर फोरमैन ने बस की जांच-पड़ताल नहीं की। इसकी वजह से अधिक लोड पकड़ में नहीं आया। जबकि टेक्नीशियन द्वारा ही वायरिंग की गई थी। दोनों सजगता दिखाते तो बस में आग नहीं लगती। अधिकारियों को चालक द्वारा लगवाई गई अधिक लाइटिंग की भी जानकारी नहीं दी गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें