एटा। एक महिला सोमवार को बाजार करने शहर में आई तो टप्पेबाजों ने उसके सोने के कुंडल उतरवा लिए और 600 रुपये भी ले लिए। कहा कि 50 मीटर आगे जाकर भगवान का नाम लो, सारे कष्ट मिट जाएंगे। कुंडल और रुपये पर्स में आ जाएंगे। कोतवाली देहात के गांव खेरिया कलां निवासी गंगा देवी ने बताया कि सोमवार को शहर में बाजार करने आई थी। जीटी रोड पर मेडिकल कॉलेज के सामने दो लोगों ने रोक लिया और बात करने लगे। इसी बीच भ्रमित करने के बाद कानों से कुंडल उतरवा लिए और पर्स में रखे हुए 600 रुपये भी निकलवा लिए। कहा कि अब आप 50 मीटर आगे जाकर भगवान का नाम लो। महिला जब तक 50 मीटर आगे पहुंची तब तक टप्पेबाज कुंडल और रुपये लेकर भाग गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।