फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में बड़ा हादसा: ढाय गिरने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल गए थे, परिजनों को मिट्टी में दबे मिले

Wed, 19 Oct 2022 11:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, एटा

सार

थाना नयागांव के ग्राम फकीर पूरा  के रहने वाले तीन बच्चे सचिन पुत्र कप्तान सिंह उम्र 12 वर्ष, गोविंद पुत्र लाल बहादुर उम्र 13 वर्ष, कौशल पुत्र प्रेम सिंह उम्र 13 वर्ष घर से सुबह स्कूल के लिए निकले थे। छुट्टी हो जाने के बाद शाम तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता हुई।
विज्ञापन
एटा में ढाय गिरने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना नयागांव अंतर्गत ग्राम फकीर पूरा के तीन मासूम स्कूली बच्चों की मिट्टी की धाय धसने से दर्दनाक मौत हो गई। उनके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नयागांव के ग्राम फकीर पूरा  के रहने वाले तीन बच्चे सचिन पुत्र कप्तान सिंह उम्र 12 वर्ष, गोविंद पुत्र लाल बहादुर उम्र 13 वर्ष, कौशल पुत्र प्रेम सिंह उम्र 13 वर्ष घर से सुबह स्कूल के लिए निकले थे। छुट्टी हो जाने के बाद शाम तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता हुई।
विज्ञापन


आनन फानन में बच्चों की तलाश की गई, तो सभी बच्चे मिट्टी की धाय के नीचे मृत अवस्था में मिले। बच्चों के शव देख कर पूरे गांव में मातम छा गया। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक सुनील श्रीवास्तव मय पुलिसबल के घटना स्थल पहुंच गए। आगे की कानूनी कार्यवाही आरम्भ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें