फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्पैक्ट: जेडी ने खेलकूद की रकम के गबन का लिया संज्ञान

सार

माध्यमिक विद्यालय की खेलकूद कल्याण समिति के करीब चार लाख रुपये के गबन मामले की खबर अमर उजाला में शुक्रवार को प्रकाशित हुई।पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। माध्यमिक विद्यालय की खेलकूद कल्याण समिति के करीब चार लाख रुपये के गबन मामले की खबर अमर उजाला में शुक्रवार को प्रकाशित हुई। खबर का संज्ञान संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ ने लिया है। पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

तत्कालीन डीआईओएस एमपी सिंह के कार्यकाल में खेलकूद कल्याण समिति के खाते में रकम जमा न करके समिति के जिम्मेदारों द्वारा करीब चार लाख रुपये का गबन कर लिया गया था। इस मामले को अमर उजाला ने उजागर किया तो उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ मुकेश कुमार ने बताया कि अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मामला संज्ञान में आया है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि खेलकूद कल्याण समिति में बच्चों से खेलकूद के नाम पर ली जाने वाली धनराशि विद्यालयों की ओर से जमा की जाती थी। समिति के खाते में चेक से आने वाली धनराशि जमा की गई। जब कि नकद आने वाली धनराशि का गबन कर लिया गया। इस मामले की शिकायतें भी हुईं, लेकिन स्थानीय स्तर पर गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें