फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लघंन किया तो खैर नहीं : एसडीएम

Sun, 30 Apr 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। निकाय चुनाव को देखते हुए एसडीएम की अध्यक्षता में तहसील सभागार में प्रत्याशियों की बैठक हुई। जलेसर तथा अवागढ़ के अध्यक्ष व सभासद पद प्रत्याशियों को नियमों की जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं होगी।एसडीएम रानमयन सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशी निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आचरण रखें। निर्धारित सीमा के अंदर ही चुनाव प्रचार में व्यय करें। यदि किसी प्रत्याशी की निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन किए जाने की शिकायत मिलती है और जांच के दौरान उसकी पुष्टि होती है तो उम्मीदवार को भविष्य में चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि सभी चुनाव प्रत्याशी सोशल मीडिया का संयम के साथ प्रयोग करें। किसी झूठ अथवा बेबुनियाद पोस्ट को बिना सोचे-समझे और उसकी सच्चाई जाने बगैर शेयर न करें। अगर किसी के द्वारा इस तरह का कृत्य किया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रचार के दौरान प्रत्याशियों द्वारा मतदाता को लालच न दिया जाए। तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार रामजी शर्मा, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र, अपराध निरीक्षक विष्णु कुमार शर्मा सहित अवागढ़ व जलेसर के प्रत्याशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें