फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ रहा है बुखार तो इन आयुर्वेदिक दवाओं को अजमाएं

सार

बारिश की वजह से मौसम में तेजी से आए बदलाव से बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं।इन मरीजों की सेहत सुधारने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग बेहतर बताया जा रहा है।आयुर्वेदिक अस्पतालों में बुखार के लिए कई दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। बारिश की वजह से मौसम में तेजी से आए बदलाव से बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। इन मरीजों की सेहत सुधारने के लिए आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग बेहतर बताया जा रहा है। आयुर्वेदिक अस्पतालों में बुखार के लिए कई दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार का कहना है कि वर्तमान में बुखार से लोग काफी परेशान हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर आयुर्वेद अस्पतालों में बेहतर इलाज करने के लिए दवाएं मुहैया कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि सर्दी-जुकाम और बुखार के लिए आयुष-64 व गोदंती रामबाण का काम करती हैं। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष-64 के साथ च्यवनप्राश और आयुष कप भी दिया जाता है।
विज्ञापन

इसके साथ ही संसमन बटी दी जाती है जो शरीर के दर्द से आराम देती है। इन दवाओं से बुखार पीड़ित मरीज बहुत जल्द स्वस्थ हो जाता है। बताया कि जिले में 15 आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित हैं। इन सभी में मरीजों के लिए दवाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें