फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंदिर का दरवाजा तोड़कर मूर्ति व नकदी चोरी, आरोपी पकड़ा

Thu, 06 Jul 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पवित्र श्रावण मास चल रहा है। ऐसे में मंदिरों पर पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा रहता है। ऐसे में दुस्साहस दिखाते हुए बुधवार की रात चोरों ने शहर के प्रसिद्ध जनता दुर्गा मंदिर को निशाना बनाकर मूर्ति और नकदी चोरी कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह पुजारी पहुंचे तो जानकारी हुई, तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

जनता दुर्गा मंदिर जीटी रोड के प्रबंधक एवं सर्वराकार चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को रात करीब 10:30 बजे मंदिर के कपाट बंद करके घर गए थे। जबकि मंदिर पर एक अन्य बाबा सोए हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5 बजे मंदिर पहुंचे तो शीशे का दरवाजा टूटा पड़ा था। मां दुर्गा की पीतल की मूर्ति, काली माता की गुल्लक से करीब 2 हजार रुपये गायब थे। मंदिर का शीशा तोड़ने के दौरान चोर को चोट भी लगी है। यह बात खून पड़ा होने से साबित हो रही है।
पुजारी ने बताया कि इससे पहले भी 4 बार मंदिर से चोरी हो चुकी है। अब पांचवीं बार मूर्ति चोरी करके ले गए हैं। चोरी होने की तहरीर पुलिस को दी गई है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चोरी हुई है। आरोपी आकाश निवासी कासगंज को गिरफ्तार किया गया है। इससे कुछ नकदी बरामद हुई है। मूर्ति का पता नहीं चल सका है। जल्द बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें