फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: झोपड़ी और पेड़ में लगी आग

Sat, 10 Jun 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना जसरथपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुलखरी में अज्ञात कारणों से झोपड़ी तथा पेड़ में आग लग गई। झोपड़ी में रखा घरेलू सामान तथा भूसा जल गया। पास में बंधी भैंस झुलसी गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ में लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन

ग्राम कुलखरी निवासी अशोक की झोपड़ी गांव के पास पेड़ के नीचे बनी हुई थी। जिसमें घरेलू सामान भूसा तथा जानवरों को रखा करता था। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग की लपटें पेड़ तक पहुंचीं और इसमें भी आग लग गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए खेत में लगी सबमर्सिबल को चलाया। जिससे झोपड़ी में लगी आग पर काबू पा लिया गया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पेड़ में लगी आग को बुझाया। फायर स्टेशन प्रभारी दीपक चौधरी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक झोपड़ी में आग बुझ चुकी थी। पेड़ से आग की लपटें निकल रही थीं। कोई जनहानि नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें