फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी घायल

Thu, 28 Mar 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में ससौता गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें आकाश (24) की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी रिंकी के साथ ससुराल गांव दोषपुर थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर से लौट रहा था। रिंकी गंभीर रूप से घायल हुई है। जिसको मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतक आकाश कासगंज जिले के गांव धनपोस्ट थाना दरियावगंज का रहने वाला था। पिता रामनिवास ने बताया कि आकाश की शादी वर्ष 2022 में शाहजहांपुर जिले की रिंकी के साथ हुई थी। होली के त्योहार पर वह अपनी ससुराल गया था। वहीं से पत्नी को साथ लेकर बुधवार को घर वापस लौट रहा था।
रात 8:30 बजे इसकी बाइक जैसे ही अलीगंज थाना के गांव ससौता के पास पहुंची सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें