फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने बढ़ाए त्वचा रोगी, मेडिकल कॉलेज में लगी कतार

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में दवा लेते त्वचा रोगी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। एलोपैथी और होम्योपैथिक ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चिकित्सक त्वचा रोगियों के बढ़ने की वजह उमस भरी गर्मी को मान रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही सावधानी बरतकर त्वचा रोग से बचने के उपाय भी बता रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. संध्या अग्रवाल ने बताया कि उमस भरी गर्मी की वजह से त्वचा रोगियों की संख्या 70 से 80 हर रोज बढ़ गई है। इन मरीजों में उमस, गर्मी, प्रदूषण और रहन-सहन के तौर-तरीकों में बदलाव होने से समस्याएं सामने आ रही हैं। चिपकी हुए जगह (जांघ, बगल आदि) में पसीने के एकत्र होने और गंदगी जमा होने से फफूंद पनपने लगती है। शुरूआत में कालापन, लालिमा, फुंसियां या फिर चकत्ते बन जाते हैं। ध्यान न देने पर खुजली, एलर्जी या फिर जलन हो सकती है। बाजार में मिलने वाली कई क्रीम में स्टेरॉयड होता है जो संक्रमण को थोड़े समय तक दबा देता है। इसलिए उचित इलाज जरूरी है।
होम्योपैथी का उपचार लेने को पहुंची भीड़
होम्योपैथिक प्रभारी अधिकारी डॉ. संजय कुमार का कहना है कि गर्मी की वजह से त्वचा रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। करीब एक माह से लगातार त्वचा रोगियों की ओपीडी में 50 मरीजों का इजाफा हुआ है। यहां सुबह से ही भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें