फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: बीमार पशुओं से इंसानों को हो सकती है ये जानलेवा बीमारी, रहें जरा संभलकर

Fri, 07 Jul 2023 06:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बीमार पशुओं में कई ऐसी बीमारियां होती हैं, जो आपको भी संक्रमित कर सकती हैं। ये बीमारियां इतनी घातक हैं कि आपकी जान भी ले सकती हैं। 
विज्ञापन
गोवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में विश्व जूनोसिस दिवस पर अलीगढ़ से पहुंचे जेडी स्वास्थ्य ने सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की। इसमें बताया गया कि कुछ बीमारियां जानवरों में ऐसी होती हैं कि उनके संपर्क में आने से इंसान में भी हो जाती हैं। ये बीमारियां जानलेवा होती हैं। इनसे बचाव करना जरूरी है। गोष्ठी के बाद उन्होंने जैथरा ब्लॉक क्षेत्र के दो गांव का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Trending Videos

होती हैं ये बीमारियां 

गोष्ठी के दौरान जेडी स्वास्थ्य डॉ. देवेंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि जापानी इंसेफ्लाइटिस, रेबीज और ग्लैंडर्स ऐसी बीमारियां हैं, जो पशुओं के संपर्क में आने पर इंसानों को भी होती हैं। इन लाइलाज बीमारियों से हर साल देश में हजारों लोगों की मौत होती है। सबसे खतरनाक रेबीज है। कुत्तों के काटने से होने वाली इस बीमारी काे सरकार ने खत्म करने के लिए वृहद रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

यहां का किया निरीक्षण 

इसके बाद जैथरा में सीएचसी, पीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का देखा। वहीं आशा, एएनएम के साथ बैठक कर संचारी अभियान की हकीकत को परखा। आशाओं से पोस्टर लगाने सहित बीमारी से ग्रसित मरीजों का विवरण पूछा। वहीं क्षेत्र के गांव लहचोरा व दरौली पहुंच ग्रामीणों से स्वास्थ्य टीम के बारे में जानकारी ली। आशाओं द्वारा लगाए गए पोस्टर को देखा। डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह, जैथरा पीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें