फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूलों में बनाई मानव शृंखला, निकाले जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा/जैथरा/निधौली कलां/सकीट। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर स्कूलों में मानव शृंखला मनाई गई। कहीं जुलूस निकाले गए तो कहीं गोष्ठियां आयोजित की गईं। निधौली कलां में चौधरी चिरंजी लाल गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने नगर में संचलन निकाला गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। शुभारंभ क्राइम इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने किया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद कुमार, अवनीश गुप्ता, चेयरमैन देवलाल लोधी, प्रधानाचार्य दिनेश बाबू रामलता गुप्ता, अशोक कुमार जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

जैथरा के श्री गांधी सार्वजनिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पराक्रम दिवस मनाया गया। सड़क यातायात सुरक्षा के तहत मानव शृंखला बनाई गई। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, एएमआरएस इंटर कॉलेज आरडी विद्यालय के लगभग 3000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बीडीओ फैजल आलम, प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव, लाला पालीवाल, धर्मेंद्र सक्सेना आदि मौजूद थे।
सकीट ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सकीट प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पीपल टोला, डीएवी इंटर कॉलेज, उच्च प्राथमिक विद्यालय सकीट आदि में जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापिका डॉ. रमा दुबे, विनय कुमार, अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे। मारहरा के एमजीएचएम इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई। उन्हें सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलवाई गई। इस विद्यालय के अलावा आरएबी इंटर कॉलेज तथा कल्याणी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बीडीओ मनोज शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, राम स्वरूप सागर, प्रेम सिंह सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें