जलेसर। मगंलवार को नगर के चिन्ताहंरण सत्संग भवन में हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 के अवसर पर आरएसएस का बौद्धिक शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बौद्धिक प्रमुख धर्मवीर ने सनातन धर्म संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी हिंदुओं को जाति पात छोड़ कर कर एकजुट होने को कहा। बौद्धिक प्रमुख के शिविर में उपस्थित सभी संघ चालको को कहा कि वर्तमान में सनातन हिंदू धर्म में जितनी जातियां हैं उससे अधिक अन्य धर्मो में जातियां है। लेकिन वह एक संगठित रहते है वहीं दूसरी ओर हिंदू समाज के द्वारा बनाई गयी इन जातियों के चक्कर में आकर अपने आपको बांटते जा रहे हैं। तहसील प्रचारक अर्पित विज्ञ, नगर कार्यवाह अटल बिहारी वार्ष्णेय, नगर संघ चालक जेपी सिंह, बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर श्याम बिहारी तिवारी, आदि मौजूद रहे।