फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हिंदू-मुस्लिमों ने साथ किया कांवड़ यात्रा का स्वागत

Mon, 31 Jul 2023 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। नगर में श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार के अवसर पर मोहर्रम कमेटी ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को शिवालयों में चढ़ाई जाने वाली कांवड़ के दृष्टिगत रविवार शाम से ही नगर में कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो गई। कांवड़ियों की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने नगर व क्षेत्र में अनेक स्थानों पर शिविर लगाकर व्यवस्थाएं जुटाईं।
विज्ञापन

वहीं नगर से निकलने वाली कांवड़ यात्राओं पर विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ मिलकर मुहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र, मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष भूरा पहलवान, पम्मी ठाकुर, रामजीलाल राजपूत, रूपम गुप्ता, गौरव वार्ष्णेय, श्यामवीर सिंह, दलवीर सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें