फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, हाईवे जाम कर प्रदर्शन

Tue, 18 Aug 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम हिमांयुपुर में मंगलवार सुबह हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे बड़ा हादसा हो गया। तार टूटकर दुधारू भैंसों के ऊपर जा गिरा। इससे बाबूराम वाल्मीकि की एक भैंस झुलस गई और दूसरी मर गई। शिवकरन कोरी की भी भैंस की भी तार की चपेट में आ जाने से मर गई। भैंस को बचाने के प्रयास में शिवकरन कोरी की पत्नी देवकी भी बुरी तरह झुलस गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उसे हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। तार टूटकर गिरने की सूचना देने पर भी मौके पर विद्युत विभाग का कोई कर्मी नहीं पहुंचा। विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक्टरों में भरकर होडलपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे जहां बिजलीघर के सामने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व बस्तियों के ऊपर से हाईटेंशन तार हटाये जाने की मांग कर रहे थे। आधा घंटे तक जाम लगा रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जाम लगने की सूचना मिलने पर कोतवाल सुरेशचंद्र पुलिस और पीएसी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां व़िद्युत विभाग के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन देकर तथा ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम ख्ुालवा दिया। बाबूराम वाल्मीक की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत विभाग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें