अलीगंज। क्षेत्र के गांव कैल्ठा निवासी हाईस्कूल के छात्र आकाश को परीक्षा देकर घर जाते समय रास्ते में घेरकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र ने थाने में तहरीर देते हुए बताया बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे परीक्षा देकर वापस घर जा रहा था। रास्ते में 8 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद