फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 23 May 2026 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
वेतन मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
एटा/अलीगंज। तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर गुस्साए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को कस्बे के अस्पताल पर काम का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने के बाद काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध जताया, इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मचारी एकत्रित होने लगे थे। कली पट्टी बांधे कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा वह सीमित आमदनी में अपना परिवार पालने को मजबूर हैं। तीन माह से मानदेय न मिलने पर उनके परिवार की व्यवस्थाएं बिगड़ गई हैं। बच्चों की फीस, घर का खर्च और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही है, जिसको लेकर वह तनाव में हैं। कर्मचारियों ने कहा सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के आश्वासन पर भी उनको मानदेय नहीं मिल सका है। कर्मचारियों के प्रदर्शन किए जाने से स्वास्थ्य केंद्राें की व्यवस्थाएं प्रभावित रही। ओपीडी में उपचार को आए मरीज पर्चा बनवाने और दवा के लिए परेशान रहे। स्वास्थ्य कर्मचारियों के दो घंटे के प्रदर्शन से व्यवस्थाएं गड़बड़ाने पर चिकित्सकों ने शीर्ष अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र मानदेय दिलाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. हिमांशु सक्सेना, डॉ. रूबी यादव, अजय प्रताप, रवि यादव समेत बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वास्थ्य कर्मचारियों के मानदेय भुगतान को लेकर बजट मिल गया है। मानदेय के भुगतान को प्रक्रिया शुरु कर दी गई है, शीघ्र ही सभी कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें