फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर में प्रसव कराने वाली महिला के ठिकाने पर पहुंची स्वास्थ्य टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के मोहल्ला श्याम विहार में एक घर में प्रसव कराए जा रहे थे। रविवार को यहां प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस दौरान महिला सहित उसके परिजन घर पर नहीं मिले। जिसके चलते कार्रवाई नहीं हो सकी और टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन

मैनपुरी जनपद के बेवर निवासी 30 वर्षीय खुशबू को रविवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन रविवार को उसे लेकर गांधी मार्केट के श्याम विहार काॅलोनी में एक घर में संचालित प्रसव केंद्र पर लेकर पहुंचे थे। परिजन का कहना है कि दोपहर के समय प्रसव हुआ और बच्ची ने जन्म मिला। इसके बाद महिला को रक्तस्त्राव होने लगा था। हालत बिगड़ने के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया था। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार श्याम विहार में प्रसव कराने वाली महिला के घर पहुंचे। बताया कि उसके घर पर कोई नहीं मिला। कमरों में ताले पड़े थे। पड़ोस के लोगों ने बताया कि रात को ही यह लोग चले गए हैं। किस कमरे में प्रसव केंद्र चल रहा है इसकी जानकारी वहां नहीं हो पाई। इसके चलते वहां कोई कार्रवाई नहीं कर सके। घर में एक किराएदार रहता है। उसने भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें