फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डेंगू और मलेरिया से प्रभावित 27 गांवों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर

Tue, 23 May 2023 04:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया से प्रभावित 27 गांवों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर
विज्ञापन

दो वर्षों से लगातार इन गांव में आ रहे केस
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। दो वर्ष से जिले के 27 गांव में डेंगू और मलेरिया के केस निकल रहे हैं। इस बार विभाग इन गांव पर विशेष नजर रखे हुए हैं। उच्चाधिकारी भी चिह्नित गांवों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। विभाग द्वारा इन गांव के लोगों को अभी से संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य टीम आशा व एएनएम के माध्यम पल-पल की जानकारी ले रही हैं।
जिले में वर्ष 2021 में 209 डेंगू और मलेरिया के 48 मरीज सामने आए थे। वर्ष 2022 में डेंगू के 46 और मलेरिया के 44 मरीज मिले थे। इस बार इन गांव पर स्वास्थ्य अधिकारियों की विशेष नजर है। गांव में अभी से लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जाने लगा है। इसके अलावा टीमें घर- घर जाकर कूलर व फ्रिज में लार्वा की जांच कर रहीं हैं। वहीं आशा व एएनएम घर- घर मरीजों का ब्योरा जुटा रहीं हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लोगों को अभी से जागरूक कर रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में संक्रामक रोग न फैल सके। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि आशा व एएनएम घर घर जाकर निगरानी और सर्वे कर रही हैं। अगर बीमार है तो उसे क्या दिक्कत है, उपचार आदि कहां से चल रहा है, अगर नहीं चल रहा, ऐसी तमाम जानकारियां जुटाकर उपलब्ध करा रही हैं। वहीं मच्छरों से बचाव के लिए गांव में दो बार मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में जनवरी से अभी तक एक भी डेंगू का मरीज नहीं आया है। जबकि दो केस मलेरिया के फरवरी माह से सामने आए थे। जबकि बुखार पीड़ितों की स्वास्थ्य इकाइयों पर लगातार मलेरिया की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



दो वर्ष से लगातार जिन गांव में डेंगू व मलेरिया के केस सामने आ रहे थे। उन गांव पर विशेष नजर रखी जा रही है। गांव में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया गया है। आशा व एएनएम को अलर्ट किया गया है।
लोकमन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें