फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धूमधाम से मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गुरु गोविंद सिंह साहिब का प्रकाशोत्सव गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार ठंडी सड़क पर मनाया गया। समूह गुरु नानक नाम लेवा साध संगत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को सुबह से ही गुरु की संगत का गुरुद्वारा साहिब में आना जाना शुरू हो गया था। साहिब पाठ की समाप्ति के बाद महान कीर्तन दरबार सजा जिसमें गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई लोकेंद्र सिंह ने गुरु साहिब के तही प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखे लव लयो, शबद से मनोहर कीर्तन का आरंभ किया। गुरुद्वारा साहिब को फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

सभी साध-संगत गुरु सरन का आनंद प्राप्त करती रही। कीर्तन कथा की समाप्ति के बाद गुरू का अटूट लंगर प्रसाद वितरण किया गया। शाम को दीपमाला रहिरास साहिब व आरती शबद कीर्तन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम समाप्ति के बाद आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष गुरुवचन सिंह, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, सचिव गुरुदीप सिंह, अमरजीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें