फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी हों या निजी अस्पताल, बुखार पीड़ितों की है भरमार

विज्ञापन
शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती बुखार के मरीज ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मौसम की मार से हर कोई परेशान है। सबसे ज्यादा बुखार परेशान कर रहा है। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी नर्सिंग होमों में बुखार पीड़ितों की कतारें दिख रहीं हैं। वहीं भर्ती होने वालों में भी बुखार के मरीजों की ही संख्या सर्वाधिक है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में कुल 1710 पर्चे बनाए गए। इस दौरान पैथोलॉजी लैब में बुखार की जांच कराने वालों की भीड़ रही। जहां 230 पीड़ितों की जांच की गई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है रात में तापमान में गिरावट हो जाती है। इसमें हल्की लापरवाही से लोग बीमार हो जा रहे हैं। मौसम में बदलाव होने से सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्राइवेट नर्सिंग होम बुखार के पीड़ितों से भरे पड़े हैं।
इमरजेंसी में पहुंचे पांच बुखार के पीड़ित
बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पांच बुखार के मरीज पहुंचे। इन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक डॉ. आर के दयाल ने बताया कि इमरजेंसी में प्रतिदिन पांच से छह मरीज बुखार पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन

330 लोगों की हुई मेलेरिया जांच
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में मेडिकल कॉलेज सहित सीएचसी व स्वास्थ्य शिविरों में 330 बुखार से पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 54 मरीजों की डेंगू एलाइजा की जांच कराई जा चुकी है वो भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें