फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाजपा का साथ दिया तो मिली बदनामी

Sat, 12 Aug 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब-जब हमने भाजपा का साथ दिया है, किसानों का भला तो नहीं हुआ हमें बदनामी ही मिली है।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एटा में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के द्वारा किसान क्रांति दल का गठन काफी पहले ही किया जा चुका है, जो कि 1997 निर्वाचन आयोग में पंजीकृत है। किसानों के हित के लिए किसान क्रांति दल आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे भारत में अपने प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जो भी सही बात कहता है उसको गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाता है। हम पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। हमें चाहे जेल भेज दिया जाए, लेकिन हमारी आवाज को कोई नहीं दबा पाएगा।


भानु प्रताप सिंह ने भावुक होते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान उनके पुत्र की मौत हो गई। मौत से पहले पुत्र ने कहा था कि पिताजी इस प्रकार से आगे किसी को कोई कष्ट ना हो इसका आप पूरा ध्यान रखेंगे। इसी को देखते हुए हम किसान क्रांति दल के साथ लोकसभा चुनाव में उतर रहे हैं। साथ ही पूरे भारत में अपने प्रत्याशी उतारते हुए भारी विजय हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें