फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी पहल: 134 विद्यालयों में एकसाथ हुआ चहारदीवारी निर्माण का भूमि पूजन

विज्ञापन
अलीगंज में भूमि पूजन करते विधायक सत्यपाल सिंह राठौर। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/अलीगंज/सकीट। बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 134 विद्यालयों में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक साथ चहारदीवारी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने विकासखंड शीतलपुर की ग्राम पंचायत न्यौराई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला कदम पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र कुमार लोधी व रवि वर्मा की उपस्थिति में भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारंभ कराया। विधायक ने कहा कि चहारदीवारी निर्माण होने से बच्चों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
डीएम ने कहा कि 1691 विद्यालयों में से एक चौथाई विद्यालय में 19 पैरामीटर पर पूरे हो गए हैं। चहारदीवारी के चलते पैरामीटर के कारण हम पिछड़ रहे थे। ग्राम पंचायतों में संसाधनों की कमी के कारण काम नहीं हो पा रहा था। मनरेगा के तहत कार्य शुरू कराया गया है। जो नवंबर 2022 तक पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नगला मई, खरसुलिया, फरसौली, दादूपुर, विधायक जलेसर संजीव कुमार ने टिकाथर, अगरपुर, ब्रजपुर, जमो में भूमि पूजन किया। इनके अलावा अलीगंज ब्लॉक प्रमुख रेखा शाक्य, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र सिंह लोधी, ब्लॉक प्रमुख निधौलीकलां के पति सुनील यादव, ब्लॉक प्रमुख सकीट पायल यादव ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें