फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: देश के विकास के लिए तीसरी बार दें मोदी को मौका

Wed, 10 Apr 2024 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा के बौद्ध बिहार पार्क में मंगलवार को भाजपा का सामाजिक समरसता कार्यक्रम हुआ। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने संवाद करते हुए भाजपा की नीतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है। मोदी के तीसरे कार्यकाल में जरूरतमंदों को और अधिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना को सुलभ बनाने का काम चल रहा है। इसके तहत वृद्धों की आयु 60 वर्ष होते ही, उनके खातों में स्वत: पेंशन पहुंच जाएगी।
विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कार्य किए हैं। अध्यक्षता डाॅ. रामस्वरूप सागर व संचालन जिला पंचायत सदस्य बंटी राजपूत ने किया। सुशील गुप्ता, सुनील चौहान, सर्वेश उपाध्याय, मुकेश राजपूत, अरविंद गोयल, अशोक सक्सेना, गौरव बाबा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें