फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं असुरक्षित, जीजीआईसी में घुस रहे अराजक तत्व

विज्ञापन
जीजीआईसी की टूटी हुई बाउंड्रीवॉल। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल (चहारदीवारी) बारिश में गिर गई है। जिसकी वजह से अराजक तत्व घुस रहे हैं। इसको लेकर छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं। यही नहीं विद्यालय निराश्रित गोवंशों का भी ठिकाना बन गया है। गोवंश कभी भी छात्राओं पर हमलावर हो जाते हैं। जिससे वह चिंतित रहती हैं।
विज्ञापन

जीजीआईसी मेें करीब 1200 छात्राएं शिक्षारत हैं। विद्यालय परिसर काफी जगह में फैला हुआ है, बीच में काफी पेड़ और झाड़ियां भी हैं। बाउंड्रीवॉल गिरने की वजह से अराजकतत्व विद्यालय परिसर में घुस आते हैं। छात्राओं ने चिंता की यह बात प्रधानाध्यापिका को बताई तो इनकी ओर से संबंधितों को पत्र लिखकर बाउंड्रीवॉल की मरम्मत कराने का प्रस्ताव दिया।
इसके बाद भी काम नहीं हो सका है। इसके अलावा निराश्रित गोवंश झुंड के रूप में विद्यालय में घुस जाते हैं और पेड़ों की छांव में बैठ जाते हैं। जब छात्राओं का आवागमन होता है तो उन पर हमलावर हो जाते हैं। कभी-कभी गोवंश आपस में ही भिड़ जाते हैं, इसकी वजह से भी छात्राएं भयभीत रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें