फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल से लेट पहुंची छात्रा, पिता के डांटने पर फंदा लगाकर दी जान

Thu, 25 Jul 2024 04:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर में मंगलवार को एक किशोरी विद्यालय से घर देरी से पहुंची तो पिता ने डांट दिया। नाराज किशोरी ने देर रात दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी करते समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि परौली सुहागपुर निवासी रमेश चंद्र की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी इंटर की छात्रा है। मंगलवार को वह स्कूल से निकली और बाजार करने के बाद घर देरी से पहुंची। बताया जा रहा है कि पिता ने डांट लगा दी, तो वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और देर रात फंदा लगा लिया। सुबह जब सब लोग जाग गए तो देखा रोशनी अभी तक नहीं उठी है। कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा तो रोशनी दुपट्टे से बनाए गए फंदे से लटक रही थी। उतारकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। जिसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी गांव के ही किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना जैथरा थाने में दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। किशोरी के शव को चिता से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें