फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाई

Fri, 24 Mar 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली अनुसूचित जाति की युवती को हाईवे किनारे ले जाकर कोचिंग सेंटर संचालक सहित दो ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती की वीडियो बना ली। इससे ब्लैकमेल भी किया गया। युवती के पिता ने एक नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली नगर में युवती के पिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि आठ मार्च की शाम करीब सात बजे 22 वर्षीय बेटी को नौकरी का ज्वॉइनिंग लेटर देने के लिए बुलाया था। कोचिंग संचालक बीटू यादव व एक अन्य युवक बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गए। सहावर रोड हाईवे के पास गांव लालगढ़ी के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते पर लेकर पहुंचे। जहां डरा-धमकाकर दोनों ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

बताया कि बेटी वारदात के बाद से काफी तनाव में थी। तब उसकी मां ने पूछा तो पूरी बात बताई। इसके बाद थाने जाकर मुकदमा दर्ज कराया है। एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पिता बोले नौकरी लगवाने का दिया था आश्वासन
पिता का कहना है शहर के मोहल्ला शांतिनगर में एक कंप्यूटर सेंटर का संचालन किया जा रहा था। यहां पर पूरा कंप्यूटर कोर्स कराने के नाम पर 16 हजार रुपये लिए जाते थे और नौकरी लगवाने की गारंटी दी जाती थी। किसी दूसरे बच्चे का एडमीशन कराने पर कुछ रुपये वापस किए जाते थे। 100 से अधिक बच्चों को ठगी का शिकार बनाया गया। अब तक कोई शिकायत लेकर नहीं आया। मेरी बेटी के साथ गलत हुआ है, इसलिए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें