एटा। लगातार बढ़ रही गर्मी का असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। छोटे-छोटे बच्चे उल्टी दस्त और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
मंगलवार की देर रात एक डेढ़ वर्षीय बालिका की उल्टी दस्त के चलते मौत हो गई। शहर के पीपल अड्डा निवासी विशाल ने बताया कि मौसेरी बहन लाड़ो पिछले सप्ताह ननिहाल मारहरा गई हुई थी। रविवार से उसकी तबीयत खराब हुई और उल्टी दस्त होने लगे। कस्बे में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार को लाड़ो की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
यहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। विशाल ने बताया कि दो भाइयों के बीच लाड़ो अकेली बहन थी। उसकी मौत होने से घर में मातम पसर गया है। संवाद