फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तीन शुभ योग में घट स्थापना से मिलेगा अक्षय फल

Thu, 03 Oct 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। बुधवार को मंदिरों और घरों में विशेष पूजा के लिए तैयारियां पूरी की गईं। कैलाश मंदिर के पुजारी धीरेंद्र झा ने बताया कि बुधवार को तीन दुर्लभ शुभ योग बन रहे हैं, इसमें घट स्थापना से श्रद्धालुओं को अक्षय फल की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया की मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की शुरूआत बृहस्पतिवार से हो रही है। यह पर्व जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। साथ ही शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के निमित्त व्रत रखा जाएगा। मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती हैं। घर में सुख एवं समृद्धि आती है।
उन्होंने बताया कि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:35 से 8:30 तक है। इसमें 3 दुर्लभ एवं शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इन योग में जगत की देवी मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। अभिजीत मुहूर्त 12:03 से 12:50 तक है। बुधवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी माता मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, शांतिनगर स्थित काली मंदिर, होली मोहल्ला स्थित शीतला माता आदि मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें