फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फुटपाथ से 3 दिन में कब्जा हटाने की दी चेतावनी

Tue, 24 Sep 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर में बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने चेतावनी दी है। कहा कि 3 दिन के अंदर दुकानदार फुटपाथ को खाली कर दें। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में अतिक्रमण के चलते आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। गांधी मूर्ति चौराहा, मातादीन चौराहा, पुरानी तहसील चौराहा, डाक बंगला तथा मेन बाजार में अक्सर जाम लगा रहता है। जाम का मुख्य कारण दुकानदारों ने फुटपाथ को घेर रखा है। जिसके कारण दुपहिया वाहन तथा पैदल निकलने वालों को भी परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। अतिक्रमण से संबंधित स्थानीय प्रशासन तथा व्यापार मंडल के बीच भी कई बार बैठकों का दौर चल चुका है। परंतु एक-दो दिन तो फुटपाथ खाली दिखाई देता है, परंतु उसके बाद स्थिति जस की तस हो जाती है।
उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता ने बताया नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया है की नगर में मुनादी कर दी जाए। वहीं दुकानदारों को 3 दिन का समय दिया जाए। तीन दिन के अंदर दुकानदार फुटपाथ खाली नहीं करते हैं तो नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। फुटपाथ पर रखा सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें