फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव : चार दिन बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवैध तरीके से चल रहे कबाड़ गोदाम से हुए गैस रिसाव के चलते कई लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। इसके बावजूद चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर स्थानीय लोग निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। जीटी रोड स्थित भोला कबाड़ गोदाम के अंदर पुराने वाहनों को काटा जाता है। हालांकि परिवहन विभाग के मुताबिक जिले में अभी तक कोई भी स्क्रैप सेंटर पंजीकृत नहीं हुआ है। 9 जनवरी की रात इस गोदाम से गैस निकली। सटे हुए मोहल्ला तुलसीपुरम और नगला भजा में यह गैस फैल गई। कई लोगों को घुटन, सांस लेने में दिक्कत, खांसी की समस्या हुई।
विज्ञापन

जबकि एक महिला बेहोश हो गई। दो की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सक के पास ले जाना पड़ा। छह साल की एक बच्ची को खून की उल्टियां तक हुईं। इन इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से भाग गए। कुछ परिवारों ने तो रात दूसरे स्थानों पर जाकर काटी। अगले दिन लोगों ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया। मामले की जांच करने एडीएम प्रशासन, एएसपी पहुंचे। लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन बुधवार तक किसी के विरुद्ध न तो कोई आपराधिक मामला दर्ज किया और न ही वाहनों के कटान का काम रुकवाया गया। मोहल्ले के जगतप्रकाश, जितेंद्र सिंह आदि का कहना है कि सब कुछ जानते हुए भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। किसी किसी हादसे को लेकर हम लोग आशंकित बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें