फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ईंट भट्ठा से 55 मजदूरों को कराया मुक्त

Sun, 05 Mar 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम ने थाना अलीगंज स्थित मैसर्स एनएस ईंट उद्योग गांव झकरई पर तीन मार्च को छापा मारा। यहां से 55 ईंट भट्ठा श्रमिकों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बचपन बचाओ आंदोलन संस्था के राज्य समन्वयक सूर्य प्रताप मिश्रा की शिकायत पर नायब तहसीलदार अलीगंज सुशील कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी सुुुखवीर सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान भट्टा पर बच्चों सहित 55 मजदूरों को मुक्त कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मजदूर ठेकेदार संजय सिंह पर मारपीट कर गाली-गलौज करने और जबरन कार्य कराने का आरोप मजदूरों द्वारा लगाया गया है। सभी को परिवार सहित घरों को भेज दिया गया है। ठेकेदार संजय सिंह गया बिहार का रहने वाला बताया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें