फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुख्यमंत्री का ओएसडी बता 10 लाख की ठगी

Wed, 22 Mar 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी बताकर दो लोगों ने रिजोर थाना क्षेत्र के युवक से ठगी कर ली। मंडी समिति में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

मिर्जापुर सई निवासी सुरजीत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि दीपक पांडेय निवासी साउथ सिटी थाना पीजीआई जिला लखनऊ सहित दो लोगों से उसकी गांव में ही मुलाकात हुई थी। दीपक ने खुद को मुख्यमंत्री का ओएसडी (विशेषा कार्याधिकारी) बताया। प्रलोभन दिया कि वह मंडी समिति में लिपिक पद पर नौकरी लगवा सकता है। उसकी बातों में आकर उसे 10 लाख रुपये दे दिए। लेकिन नौकरी नहीं लगी और पता लगा कि वह ओएसडी नहीं है। इसके बाद रुपये मांगने पर आरोप ने देने से इनकार कर दिया। रिजोर थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



मूर्ति बनाने के नाम पर 1 लाख ठगे
एटा। थाना अवागढ़ में उमेश वर्मा निवासी मोहल्ला तालेवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बबलू निवास गाविंदपुरा जयपुर राजस्थान को मूर्ति बनाने के लिए एक लाख रुपये दिए थे। जिसने न तो मूर्ति बनाकर दी और न ही रुपये वापस किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें