एटा। थाना सकरौली क्षेत्र के एक गांव में मंदिर में खेल रही 4 वर्षीय बच्ची को गांव का युवक उठा ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ कर गलत काम करने का प्रयास किया। पिता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि चार वर्षीय बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने गांव का ही रमन कुमार मंदिर से अपने पशुओं के घेर में ले गया। वहां बेटी के साथ पहले छेड़छाड़ की और बाद में दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची की चीख सुनकर मैं और अन्य लोग पहुंचे। जिन्हें देख युवक मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई है। बच्ची का मकान मंदिर के सामने ही है। वहां खेल रही थी। तभी आरोपी उसे मंदिर के पीछे घेर में ले गया था। पिता की तहरीर पर पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।