फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुठभेड़ में गोली लगने से चार शातिर लुटेरे घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; एक सिपाही को भी लगी गोली

Sat, 05 Aug 2023 06:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से चार शातिर लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन
Etah News: मुठभेड़ में घायल सिपाही का हाल जानते एसएसपी राजेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बीती रात पुलिस मुठभेड़ में चार अंतरजनपदीय शातिर लुटेरे गिरफ्तार किए गए। पुलिस की गोली लगने से चारों घायल हैं। इस दौरान एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस एवं इंटेलिजेंस विंग की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मुठभेड़ मारहरा थाना क्षेत्र में रतनपुर पुल के पास बने प्रतीक्षालय के पास हुई। 

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट हुई थी। इस मामले में को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। सूचना मिलने पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे थाना मारहरा पुलिस तथा इंटेलिजेंस विंग टीम रतनपुर नहर पुल के पास रामनगर समोखर को जाने वाले रास्ते के पास पहुंची। वहां प्रतीक्षालय के कमरे में पांच बदमाश लूट और डकैती की योजना बनाते मिले।

यह भी पढ़ेंः- UP: इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को दो वर्ष की सजा, 50 हजार का जुर्माना, मारपीट और बलवा करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

Etah News: अस्तपाल में भर्ती घायल लुटेरा, पुलिस टीम के साथ मौजूद एसएसपी राजेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में पप्पी यादव निवासी हुसैनपुर थाना सिकंदराराऊ पुराना पता जय गंज 35 नंबर सरकारी स्कूल थाना सासनी गेट अलीगढ़, बबलू निवासी धनीपुर बाबा कॉलोनी थाना गांधीपार्क अलीगढ़, शफीक निवासी नवाब मोहल्ला चामुंडा गेट के सामने कासगंज और सुधीर निवासी मुबारिकपुर सिगतरा जनपद कासगंज गोली लगने से घायल हो गए। 

यह भी पढ़ेंः- रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील; अब ढूंढ रही पुलि

इसके अलवा एक बदमाश रवेंद्र निवासी आशानगर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में थाना मारहरा पर तैनात आरक्षी हरिओम गोली लगने से घायल हुआ है। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से 11300 रुपये, 3 बाइक चार तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें