फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार बंदी दे रहे हैं बोर्ड परीक्षा, जेल में कराई तैयारी

Sun, 26 Feb 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में चार बंदियों को बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कराई गई। बंदी नोडल परीक्षा केंद्र फिरोजाबाद जेल में परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षाएं होने तक उनको वहीं शिफ्ट किया गया है।पढ़ाई में रुचि रखने वाले इन बंदियों ने कारागार अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाई। इस पर जेल प्रशासन ने दिल खोलकर मदद की। पुस्तकें उपलब्ध कराने के साथ ही उच्च शिक्षित बंदियों से उन्हें ट्यूशन भी दिलाई। इसके बाद चारों बंदियों को परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया।
विज्ञापन

कारागार अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि दो बंदी हाईस्कूल और दो इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे हैं। जोन स्तर पर फिरोजाबाद जेल को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बंदियों ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की बात बताई तो उनका हौसला बढ़ाया गया। उच्च शिक्षित बंदियों से पढ़ाई में सहायता कराई गई। उन्हें अन्य बंदियों से अलग पढ़ाई के लिए एकांत में कुछ समय दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें