एटा। जिले में अलग-अलग जगहों पर तीन महिलाओं सहित चार ने खुदकुशी करने का प्रयास किया,जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी विकास की पुत्री अमृता (17) ने बुधवार की देर रात घर पर विषाक्त पदार्थ का खा लिया। किशोरी को बहन ऊषा ने रात में करीब एक बजे मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया। शहर के मोहल्ला श्याम विहार कॉलोनी निवासी अंजली (20) ने घर पर ही बृहस्पतिवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया।
मोहल्ला किदवई नगर निवासी रहीश खान ने रात में विषाक्त पदार्थ खा लिया। रात में ही तीन बजे परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहीं थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव विरामपुर निवासी चंद्रपाल (45) ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। परिजनों को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई उसे तुरंत समय रहते मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया। सभी की जान खतरे से बाहर बताई गई है।