एटा। जैथरा क्षेत्र में शनिवार को चार लोग कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी को होम आइसोलेट किया गया है और स्वास्थ्य टीमें भेजकर दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हो गई हैं। बताया कि कोरोना से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है। जो लोग प्रीकॉशन डोज लगवाने से शेष रह गए हैं, उनको आगे आकर वैक्सीनेशन कराना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए सबसे बेहतर तरीका वैक्सीनेशन है, लोगों को तीनों डोज जरूर लगवानी चाहिए। बता दें कि शुक्रवार को भी जैथरा क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित पाए गए थे, अब यहां पर छह संक्रमित हो गए हैं।