पालिका प्रशासन ने निराश्रितों और गरीबों को ठंड से बचाने के लिए 17 स्थानों पर अलाव जलाए। इसके साथ ही दो स्थानों पर रैन बसेरा बनवाया।
पालिकाध्यक्ष रूपकिशोर कुशवाह ने बताया शहर के बस स्टेंड माल गोदाम चौराहे पर अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। नगर पालिका कंपाउंड, डीएम कार्यालय, वाराहद्वारी घंटाघर, हनुमान मंदिर, गांधी मूर्ति, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड, अग्रसैन द्वार मंदिर के पास, मालगोदाम रोड, मिशन चौराहा, विश्व बैंक कॉलोनी सहित कुल 17 स्थानों पर अलाव जलवाए।
।