फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा गांध की छात्राओं ने बनाई मीनारें

Sat, 30 Jan 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शनिवार को तीन दिवसीय गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

 छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की गांठें बांधने, तंबू बनाने, मीनार बनाने, बिना बर्तन के भोजन पकाने, प्राथमिक चिकित्सा आदि कला का प्रदर्शन किया। विद्यालय की वार्डन प्रीति सिंह ने बताया कि स्काउट गाइड विद्यालय में इसी सत्र से आरंभ हुई है। छात्राओं ने इतने कम समय में काफी मेहनत से कार्य किया है। गाइड का उद्देश्य सेवा है। वह सेवा क्षेत्र से जुड़कर इस उद्देश्य को पूरा करें। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करसरी के प्रशिक्षक जय प्रकाश एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी की प्रशिक्षक रेखा वशिष्ठ ने छात्राओं से ध्वज शिष्टाचार कराया। इसके बाद छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। इस दौरान ममता गौतम, नीलम शाह, पूनम गौड़, वंदना कुशवाह, रश्मि सिंह, राहुल यादव, अनिल कुमार, चंद्र ओम आदि मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें