एटा। कोतवाली नगर में शमशाद निवासी किदवई नगर ने मोहल्ले के ही साबिर उर्फ दिनेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि एक जमीन के सौदे के लिए साबिर को 8.40 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद साबिर मुफ्ती शहजाद की हत्या के मामले में जेल चला गया। जमानत पर छूटने के बाद आया तो कुछ दिन बाद अलीगढ़ में साधु-संतों व किसानों के हत्याकांड में जेल भेज दिया गया। 10 मई को मैं साबिर के पास गया और रुपये मांगे। इस पर वह घर के अंदर से तमंचा निकालकर लाया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद