निधौली कलां में बहनों से राखी बंधवाते हुए राकेश राजपूत। संवाद
अवागढ़। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले खाद्य विभाग की छापेमारी से कस्बे के मिठाई विक्रेताओं में खलबली मच गई। खाद्य विभाग की टीम के पहुंचने पर दुकानदार दुकानों का शटर गिराकर भाग खड़े हुए। सबसे अधिक परेशानी मिठाई विक्रेताओं को हुई, क्योंकि टीम के निशाने पर मिठाई विक्रेता ही थे। रक्षाबंधन पर्व पर मिठाई के स्टाॅल सजे हुए हैं, जगह-जगह सड़क किनारे टेंट लगाकर मिठाई बेची जा रही हैं। अनेक अस्थाई हलवाइयों ने घेवर की दुकानें सजाई हैं। खाद्य विभाग की टीम आने पर मिठाई विक्रेताओं के साथ ही अन्य दुकानदार भी सकते में पड़ गए। छोटे दुकानदारों का आरोप था कि त्योहार पर उनको कुछ आस रहती है। खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी कभी बड़ी दुकानों पर नहीं जाते, हर बार उनको ही परेशान किया जाता है। संवाद