मतगणना स्थल के बाहर रविवार को फूल मालाओं की जमकर बिक्री हुई। विकेताओं ने मनमानी कीमत बसूली। कुछ लोगों ने इनकी खरीद हार-जीत के रुझान को देखकर ही कर ली। पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान जिले के मतगणना स्थल के आसपास फूल विक्रेताओं ने अपने ढकेल सुबह से ही लगा लिए। रात भर परिवारीजनों ने मालाएं तैयार की। 20-100 रुपये तक की माला तैयार कराई गई। गेंदा, गुलाब की मालाओं की बिक्री सबसे अधिक हुई। कुछ समर्थक ऐसे रहे, जिन्होंने रुझान अपने पक्ष में देख मालाएं तो खरीद लीं, लेकिन परिणाम चौकाने वाले आने पर उन्हें छुपाकर रखा गया।