फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प वर्षा कर साईं पालकी का स्वागत

Thu, 03 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को निकाली गई साईं पालकी में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। साईं राम के जयकारे लगाते भक्तजन झूम रहे थे।  नन्नूमल तिराहा स्थित साईं मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा में साईं के जयकारे गूंजने लगे। पूरा माहौल साईंमय हो गया। पुष्प वर्षा कर रहे भक्तों ने आरती उतार कर स्वागत किया। पालकी शोभायात्रा लोकमन दास तिराहा, रेवाड़ी मुहल्ला, बजरिया होती हुई गली बल्देव सहाय स्थित अमित चौहान के आवास पर पहुंची। जहां परिजनों ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया और आरती उतारी। इसके बाद पालकी पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान अशोक कुमार सराफ, अमित चौहान, आनंद सिंह, सुनील सिंह, विमल कुमार, बॉबी, गोपाल, सागर, सूरज आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें