अलीगंज। गांव अकबरपुर कोट जाने वाले मार्ग पर गोशाला के पास मंगलवार की रात ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें मोटरसाइकिल चालक भुवनेश, उसका साथी बृजेश निवासी ग्राम झकराई, की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज एटा रेफर किया गया। वहीं ई-रिक्शा चालक शिशुपाल, सवारी सतपाल और नितेश निवासी झकरई का उपचार अलीगंज सीएचसी पर चल रहा है।