एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि गुड्डू उर्फ फकरुद्दीन निवासी नगला पोता और विवेक निवासी भगीपुर को गिरफ्तार किया है। इनसे एक चोरी की बैटरी और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। जबकि चोरी की बाइक सहित करन पांडेय निवासी पीपल अड्डा को पकड़ा है।
थाना बागवाला पुलिस ने अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी दुर्वीन सिंह निवासी गांव अमृतपुर थाना जैथरा को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह ने बताया कि पॉक्सो का आरोपी नवंबर 2021 से फरार था, इसको गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना निधौली कलां पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचा सहित वीडियो वायरल करने वाले महीपाल सिंह निवासी नगला दुर्जन को गिरफ्तार किया है।