जलेसर में आगरा चौराहा पर बाइक में लगी आग बुझाने की कोशिश करते लोग।
- फोटो : जलेसर में आगरा चौराहा पर बाइक में लगी आग बुझाने की कोशिश करते लोग।
जलेसर। खड़ी हुई बाइक में रविवार शाम को अचानक आग लग गई। इससे आसपास लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर प्रयास करते हुए आग बुझाई।
घटना कस्बा में आगरा चौराहे की है। यहां सड़क किनारे एक बाइक खड़ी हुई थी। अचानक ही उसमें आग लग गई। तेजी से आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग धमाके या आग फैलने की आशंका को लेकर घबरा गए। कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
गीले कपड़े आदि डाले और पानी की बौछारें कीं। कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इतनी देर में बाइक में काफी नुकसान हो गया।