अलीगंज। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक बाइक में चलते-चलते आग लग गई। जैसे-तैसे सवार दो लोगों ने उतरकर जान बचाई। आग की लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों ने दुकानें तक बंद कर दी थी। दुकानदारों ने हिम्मत जुटाकर आग पर काबू पाया। दमकल और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
नगर में मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी मुंतजिम की बजाज पल्सर बाइक को उसका भाई मुकीम एवं पिता मुस्तफा अपने प्रतिष्ठान से लेकर अपने घर जा रहा था। मैन बाजार में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बाइक चालक जब तक कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। दोनों सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। लोगों ने अनहोनी न हो जाए इसलिए अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया। युवाओं ने हिम्मत जुटाकर पानी, मिट्टी आदि से आग को बुझा दिया।