एटा। शहर में कचहरी रोड स्थित स्वीट होम फर्नीचर हाउस के गोदाम में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने पहुंचकर किसी तरह से आग पर काबू पाया। हादसे में लाखों रुपये का सामान व फर्नीचर जलकर राख हो गया। गोदाम स्वामी शीलेंद्र अग्रवाल के अनुसार सामान के नुकसान का आंकलन नहीं किया गया है लेकिन लाखों के नुकसान की आशंका है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। संवाद