फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निर्माणाधीन मकान में लगी आग, हजारों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। शहर में शांतिनगर से पोता नगला जाने वाले रास्ते पर मालगोदाम रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में सोमवार तड़के आग लग गई।
आग से मकान में रखा हजारों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना सोमवार तड़के चार बजे की है। निर्माणाधीन मकान से आग की लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मकान मालिक ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई और उसे आसपास फैलने से रोका। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें